C

CYCLE YATRA EK VICHAR JAMUI FOUNDATION

Transparency Rating:

About Us

Address

Anand Niketan, Near of Garbhu Stahan, Sirchand Nawada, Jamui, Bihar -811307 Mobile No.- 9708815288, JAMUI (Bihar) - 811307 , Jamui , Bihar

Cause Area

Leadership Team

Vivek Kumar

Director

Key Programs

Bihar

पौधा लगाना ही नहीं, उसे जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है के नारे के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई द्वारा संचालित ग्रीन ओलंपियाड 6.0 के तहत शनिवार को अंतिम दिन खैरा प्रखंड के कुड़वाटांड़ स्थित ग्लोबल एजुकेशन सेंटर में पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले पर्यावरण-अनुकूल उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित कोचिंग सेन्टर के निदेशक पप्पू कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।संवाद सत्र के उपरांत विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई द्वारा 1 जून से 6 जून तक पर्यावरण जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सभी ने यह संकल्प लिया कि आगामी मानसून में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। मंच के संस्थापक विवेक कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से जिलेभर में पॉच प्रखंड में किया गया कार्यक्रम से लगभग 10 हजार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है। वहीं एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न पर्यावरण संबंधी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पौधारोपण संकल्प प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी मानसून में कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

Programs in State

Impact

Success Stories

Financial Details